नमस्कार दोस्तों आप सब कैसें हैं उम्मीद करतें हैं कि आप सब अच्छें ही होंगे ।
दोस्तों आज हम इस पोस्ट में बात करने वालें हैं कि आप अपने घर बैठें आय ,जाति ,निवास प्रमाण पत्र कैसें बना सकतें हैं मजें कि बात तो यह है कि आप अपने फ़ोन से आय ,जाति ,निवास प्रमाण पत्र बना पाएंगे । और इसमें सबसे अच्छी बात जो हमें लगी वह ये हैं कि इसमे पैसा बहुत ही कम लगता है ।
यदि आप जानना चाहतें हैं कि आय ,जाति ,निवास प्रमाण पत्र कैसे बनाया जाता हैं ऑनलाइन तो आप चिंता मत कीजिये आज आपके सारे सवालों के जवाब मिल जायेंगे आपको DCFASTEDUCATION.BLOGSPOT.COM पर इसी तरह की जानकारी हम डालते रहते हैं चलिए शुरू करतें हैं ।
NOTE-:👉 आपको आपके जानकारी के लियें बता दें कि निचे दी गई जानकारी केवल उत्तर प्रदेश के लिये हैं यदि आप किसी और राज्य के हैं और आपको वहां के बारें में जानना हैं तो आप हमें कमेन्ट करके बताये हम आपकी पूरी सहायता करेंगे। यदि आपको यह पोस्ट नहीं समझ में आ रहा हैं तो आप निचे दिये गए विडियो देख लें और हम आपसे वादा करते हैं कि यदि आप पूरा विडिओ देख लेतें हैं तो आपके मन जितने भी सवाल होंगे उन सबके जबाव मिल जायेंगे
आय जाति निवास फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरें?
कृपया ध्यान दें की आप को फॉर्म भरने से पहले आपको यूजर नेम और पासवर्ड की जरुरत पड़ेगी इसलिए पहले हम ये जान लेते हैं की यूजर नेम और पासवर्ड कैसे मिलेगा
सबसे पहले आपको अपने फ़ोन के Chrome Browser/Google में आ जाना है आ जाने के बाद आप गूगल में सर्च करें 👉 Edistrict-GOVERNMENT OF UTTAR PRADESH
इतना सर्च करने के बाद आपके सामने जो पहला लिंक
Edistrict-GOVERNMENT OF UTTAR PRADESH आयेगा आपको उस पर क्लिक कर देना हैं।
उसके बाद आपके सामने एक पोर्टल आयेगा वहां आप ऊपर की तरफ देखेंगे तो आपके सामने बहुत सारें ऑप्शन होंगे जिनमें से आपको सिटिजन लॉगिन (ई-साथी) पर क्लिक करना हैं। क्लिक करने के बाद सिटिजन कायूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉग इन कर लें
यदि आपके पास यूजर नेम और पासवर्ड नहीं हैं तो आप परेशान ना हो आपको कैसे यूजर नेम और पासवर्ड मिलेगा आपको उसकी भी जानकारी यहाँ पर मिलेगी।
सबसे मजे कि बात तो यह हैं कि आपको यूजर नेम और पासवर्ड फ्री में मिलेगा और इससे भी बड़ी बात तो यह हैं की इसे इस्तमाल करना क़ानूनी जुर्म नहीं हैं। और आप अपने आस पास के लोगो का आय जाति निवास बनाकर पैसा भी कमा सकते हैं
इस पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक ई डिस्ट्रिक्ट की सेवाओं के लिए आवेदन अपने पंजीकृत एकाउंट के माध्यम से कर सकता है तथा आवेदन के निस्तारण के पश्चात इसी पोर्टल से प्रमाण पत्र / निस्तारित पत्र डाउनलोड भी कर सकता है। इसके लिए नागरिक को अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
Note👉अगर आप चाहतें हैं की स्टेप बाई स्टेप पूरी जानकारी विडियो में देखें तो आप विडियो भी देंख सकतें हैं निचे विडियो दिया गया हैं 👇👇
सिटिजन का यूजर नेम और पासवर्ड कैसे पाए
सिटिज़न का यूजर नेम और पासवर्ड पाने के लिए कुछ जरुरी चीजे जो आपके पास होना चाहिए
1. आधार कार्ड
2.email id
3.mobile number
सिटिजन का यूजर नेम और पासवर्ड पाने के लिए आपको Edistrict-GOVERNMENT OF UTTAR PRADESHअपने chrome browser में सर्च कर लेना हैं। उसके बाद आपके सामने जो पहला लिंक जो आयेगा उस पर आपको क्लिक कर देना हैं।
उसके बाद ऊपर की तरफ देखेंगे तो वहां पर एक सिटिजन लॉगिन (ई-साथी) नामसेऑप्शन होगा आपको उस क्लिक कर देना हैं।
क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉग इन पैनेल आयेगा अगर आप वहां ध्यान से देखेंगे तो वहां पर एक लॉग इन के ऊपर नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण? का ऑप्शन होगा आपको वहां पर क्लिक करना हैं।
क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म आ जायेगा उस फॉर्म में जो कुछ भी जानकारी मांगी जाएगी आपको सही-सही दे देनी हैं और उसे याद भी रखें।
फॉर्म बरते समय आपसे लॉगिन आई. डी. यानि कि यूजर नेम पूछा जायेगा वहां पर अपना यूजर नेम डालें
यूजर नेम इस तरह का होता हैं।
जैसे-:
USER NAME - RAHUL123,RAM964
ध्यान रहें की आप अपने हिसाब से यूजर नेम डालिए मैंने तो आपको समझाने के लिए बताया हैं।
फॉर्म बरते समय आपके पास Email id और फ़ोन नंबर होना जरुरी हैं फॉर्म जब आप भर कर समिट कर देंगे तो आपके फ़ोन नंबर पर एक OTP जायेगा
उस OTP को आप नोट कर लिजिये उसके बाद फिर आप लॉग इन पैनेल पर आ जाये आ जाने के बाद आप जो वहां पर यूजर नेम डाले थें वही यूजर नेम डाल दें।
उसके बाद आप पासवर्ड में जो आपके फ़ोन पर OTP जो आया हैं पासवर्ड में OTP डाल दें
उसके बाद कैप्चा डाल कर समिट कर दीजिये
उसके बाद आपसे एक नया पासवर्ड पूछा जायेगा आप अपना एक नया पासवर्ड बना लिजिये।
बस इस तरह से आपको आय जाति निवास फॉर्म ऑनलाइन भरने के लिए आपको यूजर नेम और पासवर्ड मिल जायेगा।
अब आपको जब भी आय जाति निवास फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा आप लॉग इन करने के लिए आप अपने chrome browser में Edistrict-GOVERNMENT OF UTTAR PRADESH सर्च करें उसके बाद ऊपर की तरफ सिटिजन लॉगिन (ई-साथी) का ऑप्शन होगा उस पर आपको क्लिक कर देना हैं।
उसके बाद आपके सामने लॉग इन पैनेल आ जायेगा अब आप वहां से लॉग इन करके फॉर्म भर सकतें हैं
लेकिन ध्यान रहें कि आपको जो भी यूजर नेम और पासवर्ड मिला हैं
उसी से लॉग इन करना हैं।
अब आपको फॉर्म भरने के लिए आपको सबसे पहले अपने यूजर अकाउंट में लॉग इन हो जाना हैं
लॉग इन हो जाने के बाद आप ऊपर दिये गए आवेदन भरें पर क्लिक करें
उस पर आप जैसे ही क्लिक करेंगे आपके सामने बहुत सारें फॉर्म आ जायेंगे कि आप क्या भरना चाहते हैं
उसमे आपको सारी सर्विसेज दिखाई जायेगीं जैसे आय जाति निवास फॉर्म और भी बहुत सारे
आप जो भी भरना चाहते हैं उस पर क्लिक करें उसके बाद आपके सामने फॉर्म ओपन हो कर आ जायेगा
अब आप अपना फॉर्म भर कर समिट कर दें उसके बाद आप अपने फॉर्म का पेमेंट भी कर दें
मजे की बात यह हैं की आप जब उस फॉर्म को आप जब भरने जायेंगे तो आप यह कहेंगे की ये मैंने पहले क्यूँ नहीं कर लिया और आप ये इसलिए कहेंगे क्यूंकि यह फॉर्म भरना बहुत ही असान हैं
अब जानते हैं कि👇👇
आय जाति निवास फॉर्म कैसे भरें
सबसे पहले आपको अपना अकाउंट लॉग इन कर लेना हैं
उसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का ऑप्शन आयेगा जैसा कि निचे आपको स्क्रीन सॉर्ट में दिखाया गया है
उसके बाद आपको जो भी फॉर्म भरना हैं उस पर क्लिक करें
जैसे ही आप किसी भी फॉर्म पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक फॉर्म ओपन होकर आ जायेगा उस फॉर्म को अच्छी तरह से भर लेना हैं सही सही भरने के बाद समिट कर दें
प्रमाण पत्र बनाने के लिए आपको
एक पासपोर्ट साइज़ फोटो ,अधार कार्ड ,घोषणा पत्र लगेगा
फॉर्म किस तरह का होता हैं आपको दिखाने के लिए हमने एक दुब्लिकेट फॉर्म निचे डाल दिया हैं आप उसे देख सकतें हैं की फॉर्म कितना असान होता हैं
फोटो उपलोड करें
आपको उसी तरह का फॉर्म मिलेगा जब आप भरने के लिए जायेंगे
हमने आपको जाति प्रमाण पत्र का डेमो फॉर्म दिखाया हैं इसी तरह का सारे फॉर्म होतें हैं
फॉर्म को समिट करने के बाद आपको एक छोटा सा पेमेंट करना होगा पेमेंट करने के सारे ऑप्शन उपलब्ध हैं
पेमेंट आपको Rs.10 से Rs.16 के बिच आपको पेमेंट करना होगा
अगर आप जानना चाहते हैं की फॉर्म को स्टेप बाई स्टेप कैसे भरना हैं तो उसके लिए ऊपर दिये गय विडियो देख लें उसमे पूरी जानकारी दी गई हैं
आय जाति निवास फॉर्म भरने के लिए आपको क्या क्या चाहिए आप निचे चुने बटन पर क्लिक कर के देंख सकतें हैं
संलग्नक संलग्न करें
संलग्नक शीर्षक :
आप अन्य पर क्लिक करके अपना अधार कार्ड भी लगा सकते हैं
सिटिजन लॉगिन (ई-साथी) का पासवर्ड भूल जाने पर उसे पता कैसे करे?
सिटिजन लॉगिन (ई-साथी) का पासवर्ड भूल जाने परआप सबसे पहले आप लॉग इन पैनेल पर आ जाये आ जाने के बाद आप FORGET PASSWORD पर क्लिक करें क्लिक करने के बाद आपसे आपका लॉग इन यूजर नेम और यूज़र की जन्मतिथि और पंजीकृत मोबाईल नम्बर आपसे पूछा जायेगा आपको ये सारी जानकारी डालकर आपको पासवर्ड रिसेट करें पर क्लिक कर देना हैं
उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP जायेगा उस OTP को आपको नोट कर लेना हैं
फिर आपको लॉग इन पैनेल पर आ जाना हैं और अपना यूजर नेम डाल देना हैं
और पासवर्ड की जगह पर आपको जो OTPप्राप्त हुई हैं उसे डालें फिर कैप्चा कोड भर के लॉग इन करें
लॉग इन करते समय आपसे न्यू पासवर्ड सेट करने के लिए बोला जायेगा फिर आप वहां से अपना नया पासवर्ड सेट कर सकते हैं
आपका बहुत बहुत धन्यवाद् हमारी वेबसाइटDCFASTEDUCATION.BLOGSPOT.COM पर आने के लिए हमें उम्मीद हैं कि हमारें द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी तरह से समझ में आ गई होगी यदि आपको कुछ पूछना है तो आप हमें कमेन्ट करके पूछ सकतें हैं
0 टिप्पणियाँ