गैस सब्सिडी कैसे चेक करें हिंदी में पूरी जानकारी। Gas Subsidy kaise check kare?
आप में से अधिकतर लोगों के घर में एलपीजी गैस कनेक्शन होगा। ऐसे में कई लोग Gas Subsidy का भी फायदा ले रहे होंगे। वैसे तो सब्सिडी/Subsidy का पैसा अब महज 30-35 रुपये तक सीमित रह गया है लेकिन यदि इतना भी पैसा आपके खाते में आ रहा है तो इसकी जानकारी होना आपके लिए जरूरी है। वैसे तो गैस सब्सिडी/Subsidy का पैसा अपने आप ही आपके संबंधित बैंक खाते में चला जाता है लेकिन कई बार बैंक की गलती से पैसा अकाउंट में नहीं पहुंचता है। तो अब सवाल यह है कि आखिर कैसे पता लगाएं कि
Gas Subsidy का पैसा खाते में आ रहा है या नहीं। आइए जानते हैं।
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के ब्राउजर में www.mylpg.in टाइप करें। अब आपको दाहिनी ओर गैस कंपनियों के गैस सिलेंडर की फोटो दिखेगी उनमें से अपने सर्विस प्रोवाइडर के गैस सिलेंडर की फोटो पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी जो कि आपके सर्विस प्रोवाइडर की होगी। अब सबसे ऊपर दाहिनी ओर साइन-इन और न्यू यूजर का विकल्प मिलेगा। अब यदि आपने पहले से अपनी आईडी बना ली है तो साइन-इन करें और नहीं बनाई है तो न्यू यूजर पर क्लिक करके आईडी बना लें।
इसके बाद लॉगिन करने पर आपको दाहिनी ओर व्यू सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री। इस पर क्लिक करने पर आपको जानकारी मिल जाएगी कि आपको किस सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी मिली है और कब मिली है। वहीं अगर आपके अकाउंट में सब्सिडी का पैसा नहीं आ रहा है तो आप फीडबैक वाले बटन पर क्लिक करके शिकायत भी कर सकते हैं।
अगर आपने अपना एलपीजी आईडी को अकाउंट से लिंक नहीं किया है तो आप डिस्ट्रीब्यूटर से मिलकर इस समस्या का समाधान कर सकते हैं।
यदि आपकी कोई गैस सब्सिडी से संम्बंधित कोई समस्या हैं तो आप निचे दिए गय नंबर पर कॉल करें आपकी पूरी सहायता की जाएगी
साथ ही आप 18002333555 पर फ्री में कॉल कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
कैसे जाँचे अपनी LPG सब्सिडी का स्टेटस?
चलिए हम आपको बताते है कि अगर आपके अकाउंट में सब्सिडी की राशि ना आए तो इसकी जानकारी लेने के लिए आप क्या-क्या कर सकते हैं। सबसे आसान और बेहतर तरीका है कि आप ऑनलाइन सब्सिडी स्टेट्स चेक करें।
- ऑनलाइन सब्सिडी स्टेट्स रिपोर्ट देखने के लिए आपको सबसे पहले माय एलपीजी www.mylpg.in साइट पर जाना होगा। जहां 3 गैस कंपनियों के नाम मिलेंगे। आपने जिस गैस कंपनी से कनेक्शन लिया है, उसके नाम पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा, जिसमें कई आप्शन दिखेंगे। आप ऑनलाइन फीडबैक वाले आप्शन पर क्लिक करें। जिसके बाद कस्टमर केयर सिस्टम का एक पेज खुलेगा।
- जिसमें आपको डिटेल भरना होगा। यानि अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और LPG आईडी।
- आईडी डालते ही LPG से संबंधित सभी जानकारियां मिल जाएंगी। जैसे सब्सिडी की राशि कब डाली गई और कितनी राशि डाली गई ये सारी जानकारी आपको मिल जाएंगी।
- यदि सब्सिडी की राशि आपके अकाउंट के बजाए किसी और के अकाउंट में जा रही है तो आप ऑनलाइन ही इसकी शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं।
- ऑनलाइन स्टेट्स चेक और शिकायत करने के अलावा आप ऑफलाइन भी इसका पता लगा सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ