Select your Language👉 Hindi  English
त्तर प्रदेश- पानी हर तरीके से हमारे लिए फायदेमंद हैं अगर हम गुनगुना पानी पीते हैं तो हमारे सेहत के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद साबित होता हैं लेकिन जिससे ज्यादा फ़ायदे होते हैं उससे नुकसान भी होते हैं
मजे की बात तो यह हैं कि आज इस पोस्ट में हम बताने वाले हैं की गर्म पानी पीने से क्या फ़ायदे होते हैं और क्या नुकसान होते हैं


गर्म पानी पीने के फ़ायदे 

1.👉 रोजाना गर्म पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता हैं गुनगुना/गर्म  पानी 30 दिन लगातार पीने से                           डायबिटीज जैसी बीमारी खत्म हो जाती हैं क्यूंकि पानी पेट को साफ रखती है


2.👉 जुकाम होने या फेफड़ों में बलगम जमा हो जाने पर गर्म पानी पीने से बलगम निकल जाता है और बंद                     नाक,सीने की जकड़न और साइनस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

3.👉अगर आपको हमेशा थकान महसूस होती हैं तो सुबह की शुरुआत एक गिलास गुनगुना पानी पीये गुनगुना              पानी पीने से आप अपने आपको दिन भर फ्रेश महसूस करेंगे हमारी मांसपेशियो का 80% भाग पानी से                  बना  हुआ हैं इसलिए गुनगुना पानी पीने से मांसपेशियो की एठेनें  भी दूर होती हैं


4.👉 सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी पीना अच्छा होता हैं  इसे अपनी आदत में शामिल करें  इससे पेट             साफ रहता हैं और गुनगुना पानी पीने से स्किन में रूखापन नहीं होता हैं 

5.👉गुनगुना पानी पीने से आपकी स्किन ग्लो करने लगती हैं 


6.👉 अगर आपकें स्किन पर रैशेज  पड़ गए हैं या त्वचा सिकुड़ रही हैं तो रोज सुबह गुनगुना पानी पीये अगर                 आप चाय या काफ़ी ज्यादा पीते हैं तो उसकी जगह ग्रीन टी पियें  इससे एनर्जी मिलती हैं  

7.👉 अधिकतर पेट की बीमारी दूषित पानी पीने से ही होती हैं अगर आप पानी को गर्म करके फिर ठंडा कर लें               उसके बाद पीये तो अधिकांश बीमारियाँ दूर हो जाएँगी 


8.👉 गर्म पानी आपके शरीर के लिए डिटॉक्स की तरह काम करता है। इसे पीने से किडनी और शरीर के अन्य              हिस्सों में जमा गंदगी पेशाब के रास्ते से बाहर निकल जाती है।

क्या गर्मियों में गर्म पानी पीना सुरक्षित है?

गर्म पानी पीने के इतने फायदे जानकर आप भी इसे अपने डेली लाइफ का हिस्सा बनाने के बारे में सोच रहे होंगे। लेकिन क्या गर्मी के मौसम में गर्म पानी पीना सुरक्षित है?

 गर्मी के मौसम में अगर आप AC में नहीं हैं, तो आपके शरीर का तापमान वैसे ही अधिक होता है। ऐसे में गर्म पानी पीने से आपको और अधिक पसीना आता है क्योंकि शरीर अंदर से ज्यादा गर्म हो जाता है। ये पसीना आपको बेचैन बना सकता है। हालांकि ये पसीना निकलना शरीर-विज्ञान के अनुसार आपके लिए फायदेमंद है क्योंकि कई बार पेशाब के रास्ते से जो गंदगी शरीर के बाहर नहीं निकल पाती है, वो पसीने के रास्ते से निकल जाती है।

इसके अलावा पसीना आपकी त्वचा के रोमछिद्रों (Skin Pores) से निकलता है। तो इस तरह पसीना निकलने से वो रोमछिद्र भी साफ हो जाते हैं, जिनमें कोई प्रदूषण या धूल कण भरा हुआ नहीं  होता है। इसलिए अगर आपको पसीना निकलने की चिंता नहीं है, तो आप गर्मियों में गर्म पानी पी सकते हैं। हालांकि इसके कुछ सामान्य नुकसान भी देखने को मिल सकते हैं, जिनके बारे में आगे बताया गया है।

गर्मियों में गर्म पानी पीने के नुकसान?

सबसे पहले तो यह ध्यान दें कि गर्म पानी आपको किसी भी तरह की बीमारी या रोग से नहीं बचाता है। ये सिर्फ आपके शरीर के फंक्शन को थोड़ा बूस्ट कर देता है, जिससे आपको शारीरिक-मानसिक रूप से कुछ लाभ मिलते हैं। इसलिए गर्म पानी को बीमारियों का इलाज मानना गलत है। गर्मी के मौसम में गर्म पानी पीने के कुछ थोड़े-बहुत नुकसान किसी-किसी व्यक्ति में देखने को मिल सकते हैं, बाकी सामान्य तौर पर गर्म पानी का सेवन किसी भी मौसम में सुरक्षित है।

  • पानी कई बार अधिक गर्म हो, तो पेट की गर्मी बढ़ा सकता है, जिससे मुंह में छाले, पेट में छाले, बदहजमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए गर्मी के मौसम में पानी को गुनगुना पिएं, न कि गर्म।
  • हालांकि बहुत ठंडा या चिल्ड पानी पीना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है इसलिए ठंडे से बेहतर है कि आप सामान्य तापमान वाला पानी ही पिएं।
  • गर्मियों में कुछ लोगों को गर्म पानी पीने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में अगर वो जबरदस्ती इसे पीते हैं, तो उल्टी या मतली होने की समस्या हो सकती है। इसलिए फायदों के चक्कर में जबरदस्ती गर्म पानी न पिएं। अगर आप आसानी से पी पा रहे हैं, तभी पिएं।
  • अगर आप धूप में निकलने वाले हैं, तो गर्म पानी पीना आपके लिए खतरनाक हो सकता है क्योंकि इससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए गर्म पानी का सेवन तभी करें जब आप घर या किसी ठंडी और शांत जगह हों। धूप में गर्म पानी न पिएं।
  
गर्म पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, इसीलिए जो लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं या मेटाबॉलिज्म सही रखना चाहते हैं, वो गर्म या गुनगुना पानी पीते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि जल्दी-जल्दी गर्म पानी पीने की आदत आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है? जी हां, अगर आपको भी अब तक यही लगता था कि गर्म पानी पीना आपको ठंडे पानी पीने की अपेक्षा ज्यादा सेहतमंद रखेगा, तो आप गलत हैं। सुबह उठने के बाद एक बार गुनगुना पानी पीने में कोई बुराई नहीं, मगर यदि आप दिन में कई बार जल्दी-जल्दी पीते हैं, तो आपको ये परेशानियां हो सकती हैं।

अध्ययन बताते हैं कि हमारे शरीर का 55 से 65 प्रतिशत हिस्से में पानी होता है। पानी पीने की आदत शरीर के लिए बहुत अच्छी है क्योंकि इस पानी के द्वारा ही मूत्रमार्ग से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। शरीर से टॉक्सिन्स का निकलना इसलिए जरूरी है क्योंकि ये टॉक्सिन्स आपको बीमार बना सकते हैं। लेकिन अगर बहुत ज्यादा पानी पी लेते हैं, तो ये भी आपके शरीर के लिए अच्छा नहीं है। कुछ लोग बिना प्यास के या किसी फायदे को ध्यान में रखकर जल्दी-जल्दी पानी पीते हैं। इससे उनके शरीर में पानी का बैलेंस बिगड़ सकता है। गर्म पानी आपकी प्यास को उतना शांत नहीं करता है, जितना कि ठंडा पानी। इसलिए आप गर्म पानी पिएं मगर कम पिएं।

किडनी पर पड़ता है असर||किडनी पर पड़ता है असर गर्म पानी पीने से||

हमारी किडनियों में खास कैपिलरी सिस्टम होता है, जो अतिरिक्त पानी और टॉक्सिन्स (गंदगी) को शरीर के बाहर निकालने का काम करता है। रिसर्च बताती हैं कि गर्म पानी पीने से आपकी किडनियों पर सामान्य की अपेक्षा ज्यादा जोर पड़ता है, इसके कारण किडनी को सामान्य तरीके से फंक्शन करने में समस्या आती है। चूंकि गर्म पानी पीने से डिहाइड्रेशन होता है, जो कि किडनी के लिए एक खतरनाक मेडिकल कंडीशन है। इसलिए आपको गर्म पानी पीना चाहिए, मगर दिनभर नहीं।


नींद न आने की समस्या

गर्म पानी ज्यादा पानी से आपकी नींद खराब हो सकती है और आप अनिद्रा के शिकार हो सकते हैं। अनिद्रा एक ऐसी समस्या है, जिसमें प्रयास के बाद भी आपको नींद नहीं आती है। इसलिए रात के खाने के बाद बहुत ज्यादा पानी पीने से बचें। इसके अलावा बिस्तर पर जाने से पहले तो गर्म पानी बिल्कुल न पिएं। इससे आपको बार-बार पेशाब लगेगी, जिसके कारण नींद खराब होगी।

अंदरूनी छाले हो सकते हैं

हमारे शरीर की बाहरी त्वचा और उसके नीचे के टिशूज अंदरूनी टिशूज की अपेक्षा सख्त होते हैं, इसलिए ये ज्यादा गर्मी और ठंड झेल सकते हैं। मगर शरीर के अंदरूनी अंगों के टिशूज बेहद संवेदनशील होते हैं। ऐसे में अगर आप बहुत जल्दी-जल्दी गर्म पीते हैं, या ज्यादा गर्म पानी पीते हैं, तो इससे आपके अंदरूनी अंगों में छाले हो सकते हैं। आमतौर पर गर्म पानी के कारण सबसे पहले प्रभावित होने वाले अंगों में होंठ, मुंह का अंदरूनी हिस्सा, जीभ और गर्दन होती है। ध्यान रखें, इतना गर्म पानी न पिएं जिसे आप तुरंत गले से निगल न पाएं। 

किडनी पर पड़ता है असर 

हमारी किडीनियो में खास कैपिलिरी सिस्टम होता है,जो अतिरिक्त पानी और  टाक्सिंस को शरीर  के बाहर निकालने  में मदद करता है.रिसर्च  बताती  है की गर्म पानी से आपकी किडीनियो पर सामान्य की अपेक्षा ज्यादा जोर पड़ता है,  इसके कारण किडनी को सामन्य से काम करने मे समस्या आती है. इसलिये आपको गर्म पानी पीना चाहिए, मगर दिनभर नहीं.