45 से 64 साल की उम्र में टीवी देखने की आदत को कंटोल में रखते हैं तो भविष्य में ब्रेन स्वस्थ रहता है। शोधकर्ताओं का कहना है, रिसर्च में शामिल 10,700 लोगों के ब्रेन को स्कैन किया गया। ये टीवी कब और कितना देखने हैं, इसे जुड़े सवाल-जवाब किए गए। इनका मेमोरी, लैंग्वेज और ब्रेन स्पीड टेस्ट लिया गया। रिसर्च में सामने आया कि 70 साल की उम्र में लम्बे समय तक टीवी देखने वालों की सोचने-समझने की क्षमता 6.9 फीसदी तक घट गई।
स्टडी में शामिल लोगों का कहना था, फिजिकल एक्टिविटी और एक्सरसाइज करने पर भी उनकी टीवी देखने की आदत में कोई बदलाव नहीं आया। शोधकर्ताओं के मुताबिक, रिसर्च के दौरान सामने आया कि जो टीवी अधिक देखते हैं उनके ब्रेन में मौजूद ग्रे मैटर में कमी आई, जबकि कम टीवी देखने वालों के ब्रेन में ऐसा नहीं था। |
0 टिप्पणियाँ